You are currently viewing Top 100 amazing facts for students in Hindi

Top 100 amazing facts for students in Hindi

Top 100 amazing facts for students in Hindi ..यह दुनिया जितनी खूबसूरत है उतनी ही रोचक तत्थ्यों से भरी पड़ी है। कई बाते हम सब जानते पर कई ऐसी बातें भी हैं जिनसे हम अनजान ही रहते है। यह पूरी दुनिया है ही इतनी बड़ी आपको हर एक बात को जानने के लिए शायद अपनी एक जिंदगी तो पूरी नहीं होगी , पर फिर भी हम जितना जान सके जानने की कोशिश तो करते ही हैं। आपकी इसी कोशिश का एक हिस्सा हम भी बनना पसंद करेंगे क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही Top 100 amazing facts लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ कर आपके ज्ञान में थोड़ी बहुत बढ़ोत्तरी तो जरूर होगी।

तो बने रहिये इस आर्टिकल के अंत तकTop 100 amazing facts for students in Hindi


Top 100 amazing facts for students in Hindi

पृथ्वी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – पृथ्वी की उत्पत्ति लगभग 4.54 बिलियन साल पहले हुई। इस ग्रह पानी होने के कारन नीले ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

2 – पृथ्वी हमारे सौर्यमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।

3 – पृथ्वी हमारे सौर्यमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट उपस्थित है और यह पृथ्वी के अंदर मैग्मा के ऊपर तैर रही हैं , इस प्लेटों के टकराने से ही भूकंप की उत्पत्ति होती है।

4 – अन्य ग्रहों के अलावा पृथ्वी एक मात्र ग्रह है जिसका नाम रोमन देवताओं के ऊपर नहीं रखा गया , जैसे बृहस्पति ग्रह को यूरेनस नाम से जाना जाता है जो की एक ग्रीक देवता का नाम है।

5 – पृथ्वी पर अरबों साल पहले पाई जाने वाली 99 % प्रजाति अब गायब हो चुकी है ।

6 – पृथ्वी के अंदर का तापमान बहुत अधिक है इसी कारण पृथ्वी से निकलने वाला मेग्मा तरल अवस्था में होता है ।

7 – पृथ्वी पर होने वाले मौसमी बदलाव ,पृथ्वी के सूर्य के चारों तरफ घूमने के कारण होते हैं ।

8 – पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर -89.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

9 – पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान भारत का मासिनराम है जहा औसत वर्षा 11871 mm होती है।

10 – पृथ्वी के बारे में वैज्ञानिको का मत है की भविष्य में किसी क्षुद्र ग्रह के टकराने से पृथ्वी में जीवन समाप्त हो जाएगा जैसा की डयनासौर के समय में हुआ था।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

यह भी जानिए – Top 10 Tallest Building In The World In Hindi


Top 100 amazing facts for students in Hindi

मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – एक व्यस्क व्यक्ति के एक कदम उठाने में 200 मांसपेशियां इस्तेमाल होती हैं।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

2 – जीवन के 70 साल के होने तक व्यक्ति 1200 गैलन से अधिक पानी पी जाता है।

3 – प्रत्तेक साल एक व्यस्क व्यक्ति 4 किलो ग्राम तक त्वचा कोशिकाओं को खो देता है।

4 – एक व्यक्ति जिस हाथ से लिखता है उस हाथ के नाखून दूसरे हाथ की अपेक्षा तेज़ी से बढ़ता है।

5 – मानव मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाएं गिनने में 3000 वर्ष लग सकते हैं ,क्योकिं ये हैं ही इतनी ज्यादा।

6 – एक औसत मनुष्य अपने 5 साल तो सिर्फ खाने में व्यतीत कर देता है।

7 – किसी व्यक्ति के मरने के तीन दिन के भीतर ही खाना पचाने वाले एंजाइम ,शरीर को ही खाना शुरू कर देते हैं।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

8 – मानव शरीर में मानव कोशिकाओं से 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया कोशिकाएं पाई जाती हैं।

9 – एक व्यक्ति अपने पुरे जीवन काल में लगभग 35 टन खाना खा जाता है।

10 – मानव शरीर में केवल आँखों का कार्निया ही एक ऐसा अंग है जो सीधे हवा से ऑक्सीजन लेता है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

पशु-पक्षियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – पूरी पृथ्वी पर पक्षियों की करीब 18000 प्रजाति पाई जाती हैं।

2 – हाथियों के सूंड पर एक भी हड्डी नहीं पाई जाती उसमे करीब 4000 मांसपेशियां होती है।

3हमिंग वर्ड एक ऐसा पक्षी है जो पीछे की तरफ से भी उड़ सकता है।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

4 – किवी एक ऐसा पक्षी है जिसके पंख नहीं होते।

5 – छिपकली का दिल एक मिनट में 1000 से ज्यादा बार धड़कता है।

6 – तितलियाँ सुन नहीं सकती पर वो कंपन महसूस कर सकती है।

7 – धुवीय भालू अपने बाएं हाथो से किसी भी कार्य को करना ज्यादा पसंद करते है।

8शुतुरमुर्ग के पैर बहुत मज़बूत होते हैं यह अपने पैरों से शेर को भी घायल कर सकता है। शुतुरमुर्ग के अंडो का बाहरी खोल इतना मज़बूत होता है की इसको उबलने में 4 घंटे लगते हैं।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

9 – पक्षियों के पास स्वाद ग्रंथिंया नहीं होती जिस कारन इन्हे भोजन का स्वाद समझ नहीं आता।

10 – सबसे ऊँचे जिराफ की जीभ 21 इंच की होती है ,यह सभी जानवरों में सबसे बड़ी होती है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

जल के बारे मे कुछ रोचक तथ्य

1 – पूरी पृथ्वी के 71 % भाग में जल पाया जाता है बाकी के 29 % में ही भूमि है।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

2 – 71 % जल का सिर्फ 1 % ही पीने योग्य है जिसका 90 % जल अंटार्कटिका में बर्फ के रूप में जमा है।

3 – प्रति वर्ष 34 लाख लोगो की जान पानी से होने वाले रोगो के कारण चली जाती है।

4 – अफ्रीका में लोग औसतन 6 km चलकर पानी लाते हैं।

5 – पृथ्वी पर उपलब्ध कुल साफ़ पानी में से 20 % तो केवल रूस की बैकाल झील में है।

6 – आपको लगता होगा सबसे अधिक दिन तक ऊँट ही बिना पानी के रह सकता है , पर जिराफ ऊँट से भी अधिक दिनों तक बिना पानी के रह सकता है।

7 – हमारे शरीर में 1 % पानी की कमी से प्यास का अनुभव होता है जबकि 10 % पानी की कमी से मौत तक हो सकती है।

8 – अगर किसी नल से एक सेकंड में एक बूँद पानी की गिरती है तो साल में 11000 लीटर से ज्यादा पानी बर्बाद हो जाएगा।

9 – पूरी दुनिया में लगभग 80 करोड़ लोगो के पास साफ़ पानी की कमी है।

10 – दुनिया में कुल साफ़ पानी का 70 % हिस्सा कृषि कार्यों में इस्तेमाल होता है।

यह भी जानिए – क्यों मनाई जाती है दीपावली ?


Top 100 amazing facts for students in Hindi

आग के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – सौर्यमण्डल में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहा आग जल सकती है। क्यों की आग को जलने के लिए ऑक्सीजन चाहिए जो केवल पृथ्वी में ही उपलब्ध है।

2 – आग एक प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया है जिसमे उष्मा के साथ प्रकाश भी उत्पन्न होता है।

3 – जंगल में लगी आग इतनी खतरनाक होती है की यह 25 km / hr की रफ़्तार से फ़ैल सकती है। जो रास्ते में आने वाली हर चीज को जला सकती है।

4 – 1666 में लंदन में लगी आग ने शहर का 80 % हिस्सा जला दिया था। लेकिन इसमें अच्छी बात यह है की इस आग की गर्मी ने लंदन में फैले प्लेग बीमारी के वायरस को ख़तम कर दिया था।

Top 100 amazing facts for students in Hindi
flame isolated over black background

5 – यदि आग बेकाबू हो गई तो 30 सेकंड के बाद इसे काबू कर पाना बहुत मुश्किल होगा।

6 – आग से जलने वाले लोग जलने से कम और धुंए के शरीर के भीतर जाने में ज्यादा मरते हैं।

7अग्निशामकों को आग की लपटों से बचने के लिए विशेष कपड़े पहनने पड़ते हैं।

8 – आग के कारण मरने वालो की संख्या से धूम्रपान से मरने वालो की संख्या बहुत अधिक है।

9 – भारत में लगने वाली आवासीय आग का मुख्य कारण खाना बनाते वक्त की दुर्घटना या सॉर्ट सर्किट के कारण होता है।

10 – एक सामान्य आवासीय आग प्रत्तेक मिनट दोगुनी हो जाती है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

इंटरनेट के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – भारत में पहली बार इंटरनेट 15 अगस्त 1995 को विदेश संचार निगम द्वारा शुरू किया गया।

2 – दुनिया में पहली बार 12 मार्च 1989 को टिम बर्नस ली ने www के साथ इंटरनेट की शुरुआत की।

3 – 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट में करीब 1 अरब 80 करोड़ लाइव वेबसाइट हैं। जिसमे से कई ऐसी हैं जो ओपन ब्राउज़र में नहीं देखी सकती क्योंकि ये सब डार्क इंटरनेट का हिस्सा हैं।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

4 – इंटरनेट में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाला डोमेन नाम cars.com है जिसकी कीमत 872 मिलियन डॉलर थी।

5 – स्वीडन एक ऐसा देश है जहा की कुल आबादी का 75 % हिस्सा इंटरनेट से जुड़ा है जोकि विश्व में सर्वाधिक प्रतिशत है।

6 – इंटरनेट में अपलोड की गई पहली फोटो 1992 में CERN के इन हाउस बैंड की है जिसे लेस हॉरीबल सरनेट्स कहा गया।

7 – इंटरनेट में सबसे पहली ऑनलाइन खरीददारी गांजे का बैग था।

8 – नार्वे की जेल में सभी कैदियों को एक विशेष सुविधा मिली हुई है वह है अपने सेल में इंटरनेट इस्तेमाल करना।

9 – इंटरनेट में हर दिन लगभग 30000 वेबसाइट हैक होती हैं।

10 – ब्राज़ील देश का एक सर्च इंजन जिसका नाम ECOSIA है ,वह अपनी कमाई का 80 % हिस्सा पेड़ लगाने में खर्च करता है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

फिजिक्स के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – यदि आपको कोई 11.2 km / second के गति से ऊपर के तरफ फेंकेगा तो आप पृथ्वी पर वापस गिरने के वजाय पृथ्वी से बाहर निकल जाएंगे।

2 – समुद्र में तैरते हुए बर्फ का केवल 1/10 हिस्सा ही बाहर दिखता है बाकि का हिस्सा समुद्र में डूबा होता है।

3 – सामान्य नदी के जल में तैरने के बजाय समुद्र के जल में तैरना आसान होता है क्योंकि समुद्र के जल का घनत्त्व अधिक होता है।

4 – पृथ्वी के भूमध्य रेखा में गुरुत्व बल सबसे कम होता है जबकि ध्रुवों पर गुरुत्व का मान सर्वाधिक होता है।

5 – जब दो हलके नाभिक मिलते हैं तो यह एक भारी नाभिक बनाते है इस प्रक्रिया को ही नाभिकीय संलयन कहा जाता है। सूर्य के ऊर्जा का कारण नाभिकीय संलयन ही है।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

6 – पृथ्वी का तापमान बनाए रखने के लिए कार्बन डाई ऑक्साइड गैस की महत्वपूर्ण भूमिका है।

7 – जल में सुई का तैरना पृष्ठ तनाव के कारण होता है , जल का पृष्ठ तनाव जल में साबुन मिला कर कम किया जा सकता है।

8 – पृथ्वी के उपग्रह चंदमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी का 1/6 होता है। इसी कारण पृथ्वी का 60 kg , चन्द्रमा पर 10 kg ही होगा।

9 – पृथ्वी के ऊपर जाने पर वायुमंडलीय दबाब कम हो जाता है ,जिसके कारण ऊंचाई पर जाने पर नाक से खून निकलने लगता है।

10 – पेड़ो पर उसके तने पत्ती आदि में जल के लवण केशिकतत्व के कारण ऊपर चढ़ते हैं।

डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय | Rajendra Prasad biography in Hindi


Top 100 amazing facts for students in Hindi

रसायन विज्ञान के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – सोडियम इतना ज्वलनशील होता है की यह ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही जलने लगता है इसलिए सोडियम को मिटटी के तेल में रखा जाता है।

2 – वर्षा का पानी बहुत ही शुद्ध होता है पर यदि इसका ph 5.6 से कम है तो यह अम्ल वर्षा कहलाती है।

3 – टंगस्टन धातु का गलनांक बहुत अधिक होता है इसलिए इसका इस्तेमाल बल्ब का फिलामेंट बनाने में किया जाता है।

4 – सोडिअम , पोटेशियम धातु जितनी अधिक ज्वलनशील होती है उतनी ही अधिक मुलायम भी होती हैं इन्हे आसानी से चाकू से भी काटा जा सकता है।

5 – हीलियम गैस बहुत हल्की गैस होती है इसीलिए इसका उपयोग हवाईजहाज के टायरों में किया जाता है।

6 – साँस लेने के लिए बनाए गए कृत्रिम सिलिंडर में हीलियम और ऑक्सीजन का मिश्रण होता है।

7 – सोडियम बेंजोएट एक ऐसा रसायन है जिसका इस्तेमाल खाने को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

8 – शक्कर को साफ करने और उसे रंगहीन करने के लिए जानवरो की हड्डी के चूर्ण का इस्तेमाल किया जाता है।

9 – ओज़ोन गैस वायुमंडल में पराबैगनी किरणों को आने से रोकती है , इसकी गंध सड़ी हुई मछली के समान होती है।

10 – किसी भी पदार्थ को नमी से सुरक्षित रखने के लिए सिलिका जैल का इस्तेमाल किया जाता है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

अंतरिक्ष के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – एक स्पेस सूट की कीमत लगभग 12 मिलियन डॉलर होती है।

2 – पृथ्वी से देखने पर हमे आसमान नीला दिखाई देता है जबकि अंतरिक्ष से देखने पर यह काला दिखाई देता है।

3 – अंतरिक्ष में जाने वाला पहला प्राणी लाइका नाम की एक कुतिया थी।

4 – आपको अंतरिक्ष में रोने में बहुत मुश्किल होगा क्योकि वहाँ आपके आंसू ही नहीं निकलेंगे।

5 – अंतरिक्ष में दो धातुओं को मिला कर रखने में वो स्थाई रूप से चिपक जाती है।

6 – अंतरिक्ष में आप किसी से बिना किसी साधन बात नहीं कर सकते क्योकि आपकी आवाज को किसी दूसरे तक जाने के लिए माध्यम चाहिए जैसे हवा जो वहां पर नहीं है।

7 – अंतरिक्ष में आप बिना किसी स्पेस सूट के शरीर के फटने से मर जाएंगे क्योंकि वह वायुमंडलीय दबाब नहीं है।

8 – अंतरिक्ष यात्रियों के अनुसार खुले अंतरिक्ष से धातु के जलने जैसी बदबू आती है।

9 – अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा ज्वालामुखी शुक्र ग्रह में स्थित हैं।

10 – अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा गुरुत्वाकर्षण बल बृहस्पति ग्रह का है।


Top 100 amazing facts for students in Hindi

क्रिकेट के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1 – क्रिकेट की शुरुआत ब्रिटेन से हुई।

2 – शुरुआती समय में 1 ओवर में 4 बाल हुआ करती थी, बाद में 1889 में 1 ओवर में 5 बॉल होने लगी , वहीं 1922 में 1 ओवर में 8 बॉल होने लगी। फिर 1947 के बाद से 1 ओवर में 6 बॉल होने लगी जो अभी तक चल रही हैं।

3 – प्रथम विश्व कप 1975 को इंग्लैंड में खेला गया।

4 – विश्व कप की शुरुआत तो ब्रिटेन से हुई लेकिन ब्रिटेन 2019 के पहले एक भी कप नहीं जीत सका।

5 – ENGLAND के डेनिस एमिस ने पहली बार शतक लगाया जिसमे उनने 103 रन बनाए।

Top 100 amazing facts for students in Hindi

6 – भारतीय बल्लेबाल सुनील गावस्कर ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 3 बार टेस्ट मैच के पहले ही बॉल पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया।

7 टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के पास है इन्होने 1955 में एक टेस्ट मैच केवल 26 रन बनाए।

8 – भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 7 वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 8 बार शतक लगते का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

9 – इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास है।

10 – टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम है 1930 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिआ को 579 रन से हराया था।


आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल Top 100 amazing facts for students in Hindi पसंद आया होगा , और आपने जरूर कुछ नया सीखा होगा। इन तथ्यों में से कौन सा आपके लिए बिल्कुल नया है comment में जरूर बताइयेगा।

हम मिलते हैं ऐसे ही किसी नए पोस्ट के साथ यहाँ तक पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया। …….

यह भी पढ़िए – Smallest tiger reserve in India

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस , Why is Christmas celebrated

नया साल 1 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?

Bullet train के बारे में कुछ रोचक तथ्य, facts about bullet train in Hindi

Top 10 Biggest Airports in the World in Hindi

This Post Has 3 Comments

Leave a Reply