You are currently viewing क्रिसमस – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi

क्रिसमस – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi

क्या है क्रिसमस ड़े | What is Christmas day ?

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
क्रिसमस क्यों मनाया जाता है , why we celebrate christmas in hindi

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है , why we celebrate christmas in hindi

क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति क्राइस्ट शब्द से हुई है |

पहली बार क्रिसमस का त्यौहार रोम में 336 ई में मनाया गया ,और तब से पूरी दुनिया में इस त्यौहार की प्रसिद्धि बढ़ती गई | और 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में इस त्यौहार को मनाया जाने लगा |

इस त्यौहार का लोगो के बीच बड़ा ही महत्त्व है | ईसाई धर्म का त्यौहार होने के बावजूद यह सभी धर्मो के लोगो द्वारा मनाया जाता है |

लोगो में इस त्यौहार को मनाने के अलग अलग तरीके हैं | ईसाई धर्म के लोग इस दिन चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं ,केक काटते हैं , कैंडल जलाते हैं ,और तरह तरह के व्यंजन बना कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं | वंही अन्य धर्मो के लोग भी कैंडल जलाकर ,क्रिसमस ट्री सजाकर ,पिकनिक मनाकर इस त्यौहार को मनाते हैं |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Christmas

दुनिया के कई देशो में क्रिसमस के अलग अलग नाम प्रचलित हैं , जैसे इटली में नताली (Natale ) , फ्रांस में नोएल (noel ) , स्पेन में नेविडेड (navided ) , और जर्मनी में इसे यूलेटाइड के नाम से जाना जाता है |

पर क्या आप जानते है इस त्यौहार को 25 दिसंबर को ही मनाने के पीछे कारण क्या है ?

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है | why we celebrate christmas in hindi

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है , why we celebrate christmas in hindi

क्रिसमस का त्यौहार ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है | ईसाई लोगो में ऐसी मान्यता है की ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र हैं |

” शुरुआत के दो दशकों तक ईसा मसीह के जन्म दिवस पर विवाद था , लोगो का मानना था की जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया उसी दिन को इनके जन्म दिवस के रूप में मनाना चाहिए , ना की उस दिन जिस दिन उनका जन्म हुआ हो “

प्रभु यीशू के जन्म के बारे में सही मायने में कोई जानकारी है ही नहीं | इसी कारण शुरुआत के दो दशको तक इनका जन्म दिवस नहीं मनाया गया || 336 ई को पहली बार 25 दिसंबर को यह दिन इनके जन्म दिवस के रूप में मनाया गया |

इस त्यौहार को 25 दिसंबर के दिन ही मनाने के पीछे कई मान्यताएं हैं |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Jesus born

ईसाई धर्म के अनुसार 25 मार्च को ईसा मसीह की माँ मैरी को बताया गया , की आज से ठीक 9 माह बाद 25 दिसम्बर को उनके द्वारा एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया जाएगा | इसी कारण 25 दिसम्बर को ईसा मसीह के जन्म दिवस रूप में मनाया जाने लगा |

वहीं चर्च के अधिकारियों द्वारा 25 दिसम्बर को क्रिसमस मनाने का कारण यह था , कि वो पहले से चलने वाले रोमन पैगन फेस्टिवल ( जिसमे सैटर्न (रोमन कृषि देवता ) और मित्रा (पर्शियन प्रकाश के देवता ) की पूजा की जाती थी ) और ईसा मसीह के जन्म दिवस को एक साथ मनाना चाहते थे |

इन्ही कुछ कारणों से 25 दिसंबर को हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया जाता है |

क्रिसमस का महत्त्व | What is the Importance of Christmas ?

वैसे तो क्रिसमस को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है | पर वास्तव में क्रिसमस का यह त्यौहार प्रदर्शित करता है कि दुनिया में फैले इस अँधेरे को ज्ञान के प्रकाश से दूर किया जा सकता है |

जिस वक्त ईसा मसीह का जन्म हुआ उस वक्त पूरी दुनिया में लोगो के बीच दुश्मनी , लालचपन , दिखावा , झूठापन जैसी बातें हावी थी | इनके जन्म ने लोगो को पूरी तरह बदल दिया |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Jesus Christ with people

ईसा मसीह ने लोगो को आध्यात्मिकता , सच्चाई , तथा श्रद्धा के रस्ते में चलने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने लोगो को बताया कि वे शांति के साथ सादा जीवन जीकर ही आध्यत्मिक सुख की प्राप्ति कर सकते हैं |

कौन है सांता क्लॉस | Who is Santa Claus ?

who is santa claus in hindi

क्रिसमस का यह त्यौहार अब अपने मूल रूप से बहुत परिवर्तित हो चुका है |

वर्तमान में यह त्यौहार मुख्य रूप से सांता क्लॉस पर ही केंद्रित है | सांता क्लॉस का किरदार मुख्यतः चौथी सदी के संत सेंट निकोलस पर आधारित है | इनकी वर्तमान पहचान लाल सफ़ेद कपडे और लम्बी दाढ़ी और लम्बे बालो से होती है |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Santa Claus

संत निकोलस उत्तरी ध्रुव में एक रईस परिवार में जन्मे थे ,रईस परिवार में जन्म लेने के बावजूद ये जल्द ही अनाथ हो गए |

बचपन से ही ये ईसा मसीह में अपने माता पिता की छवि देखा करते थे | बड़े होने पर ये ईसाई धर्म के पादरी बन गए |

उनमे प्रारंभ से ही लोगो की मदद करने की प्रबल इच्छा थी | वे सदैव ही गरीब बेसहारा लोगो की मदद करते , बच्चों को तरह तरह के गिफ्ट देते , लेकिन अपनी पहचान को उन्होंने कभीं उजागर नहीं किया |

वे आधी रात के समय बच्चों और जरुरतमंदो को उपहार दिया करते थे |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Santa Claus with gifts

धीरे धीरे क्रिसमस और सांता का रिस्ता गहरा होता गया , और वे बच्चों के बीच मशहूर होते चले गए |

पढ़ने योग्य – Smallest tiger reserve in India

क्रिसमस ट्री का महत्त्व | What is the Importance of Christmas Tree ?

क्रिसमस क्यों मनाया जाता है / christmas tree drawing / christmas tree drawing easy

क्रिसमस के त्यौहार में क्रिसमस ट्री का विशेष महत्त्व है | पहली बार क्रिसमस ट्री का इस्तेमाल कब किया गया इसकी जानकारी तो नहीं है , पर ऐसा माना जाता है की इसकी शुरुआत यूरोप से हुई |

यूरोप के लोग सर्दियों में सदाबहार पेड़ो को काटकर अपने घरों में सजाते थे | इसी प्रचलन के कारण लोग आज भी फर के पेड़ो को अपने अपने घरो में सजाते हैं |

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस , Why is Christmas celebrated
क्रिसमस – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi

आधुनिक क्रिसमस ट्री की शुरुआत जर्मनी में हुई | एक नाटक के दौरान गार्डन दिखाने के लिए फर के पौधों का इस्तेमाल किया गया , जिस पर सेव लटकाए गए | इसके बाद से ही जर्मनी में लोगो ने 24 दिसंबर को फर के पेड़ो से अपने अपने घरों की सजावट प्रारंभ कर दी |

साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाने में घर के बच्चो की लम्बी उम्र होने की धारणा भी प्रचलित |

क्रिसमस - क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi
Christmas tree

इन्ही छोटे छोटे कारणों से क्रिसमस ट्री का आज विशेष महत्त्व हो गया है | लोग अपने अपने घरों में बहुत ही ख़ुशी से इस पेड़ को सजाते हैं ,और इस पर सुन्दर लाइटिंग आदि करते हैं और क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं |

क्रिसमस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting, facts about christmas

  • क्रिसमस को पश्चिमी देशो से बाहर अन्य देशो में प्रचलित करने का श्रेय अंग्रेजो को जाता है |
  • क्रिसमस के दिन न्यू फाउंडलैंड के निवासी मममरज का रूप बना कर नाचते गाते हुए घूमते हैं , और घर के अन्य सदस्य उन्हें पहचानने की कोशिश करते हैं |
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1914 में क्रिसमस के दिन जर्मनी और इंग्लैंड के बीच युद्ध रोक दिया गया था |
  • दुनिया में एक मात्र त्यौहार क्रिसमस ही है जिस पर लगभग पूरे संसार में छुट्टी दी जाती है |
  • कई चिड़िया घरों में दान किये गए क्रिसमस ट्री जानवरो को खिलाते हैं |
  • क्रिसमस पर होने वाली शॉपिंग अमेरिका में होने वाली सालाना खरीददारी का छटवां हिस्सा है |
  • ब्रिटेन व राष्ट्रमंडल देशो में 26 दिसम्बर यानी क्रिसमस के दूसरे दिन दिन बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है |
  • सांता क्लॉस को हर वर्ष क्रिसमस पर लगभग 1 लाख खत भेजे जाते हैं |
  • क्रिसमस त्यौहार के 12 दिनों बाद मतलब 5 जनवरी की शाम तक क्रिसमस से जुडी सारी चीजों को समेट लिया जाता है |

यह आर्टिकल क्रिसमस के त्यौहार पर लिखा गया है , जिसमे इस त्यौहार के बारे में ,इसका महत्त्व , इसे मनाने के कारणों आदि की चर्चा की गई है |

यह भी पढ़े – क्यों मनाई जाती है दीपावली 

आशा करते हैं आपको यह आर्टिकल ( क्रिसमस – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi ) पसंद आया होगा और इस त्यौहार की जानकारी भी आपको प्राप्त हुई होगी |

हमारा यह आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद |

around facts thanku
क्रिसमस – क्रिसमस क्यों मनाया जाता है why we celebrate christmas in hindi

हम ऐसे ही तरह तरह के विषयों पर नए नए लेख इस पेज के माध्यम से आप तक लाते रहेंगे |

पढ़ने योग्य – डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय | Rajendra Prasad biography in Hindi

This Post Has 8 Comments

  1. Prasoon Tiwari

    very knowledgeable and useful information
    well done by you in this…👌👌👌👌

  2. Sonam chaturvedi

    Good one…

Leave a Reply