भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनो में एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में महात्मा गांधी का नाम सबसे आगे रहता है।

महात्मा गांधी जिनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद्र गांधी है ! इन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपना अमूल्य योगदान दिया

महात्मा गांधी आजादी के इस आंदोलन में केवल अहिंसा के सिद्धांत पर चलते रहे और इसी अहिंसा के सिद्धांत पर उन्होंने देश को अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से आजाद कर दिया।

वर्ष 1883 में मात्र 13 वर्ष की आयु में ही इनका विवाह अपने से 1 वर्ष बड़ी कस्तूर बाई मनकजी से कर दिया गया बाद में इनकी पत्नी का नाम कास्तूरबा कर दिया गया।

वर्ष 1888 की तारीख 4 सितंबर को गांधीजी यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी कानून की पढ़ाई करने के लिए और बैरिस्टर बनने के लिए इंग्लैंड चले गए।

इंग्लैंड में अपनी पढ़ाई के बाद वे भारत लौट आए और मुंबई में अपनी वकालत शुरू की ! लेकिन इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली।

व्यापारी दादा अब्दुल्ला से 1 वर्ष का करार करके दक्षिण अफ्रीका के डरबन की ओर रवाना हो गए।

दक्षिण अफ्रीका आने के बाद ही महात्मा गांधी को भारतीयों पर होने वाले भेदभाव का सामना करना पड़ा।